Home विषयसाहित्य लेख पाकिस्तान जब से आजाद देश बना है

पाकिस्तान जब से आजाद देश बना है

by Umrao Vivek Samajik Yayavar
241 views

पाकिस्तान जब से आजाद देश बना है

तब से अब तक लगभग 74 सालों में लगभग 38 सालों तक अलोकतांत्रिक-असंवैधानिक-तानाशाही (1953 से 1958) तथा शेष लगभग 33 साल सैन्य या सेना अधिकारियों के कब्जे में रहा है। पाकिस्तान में कभी भी 10-11 साल की अवधि से अधिक गैर-सैन्य शासन/गैर-संवैधानिक शासन नहीं रहा है।
.
2008 में परवेज मुशर्रफ के हटने के बाद यह पहली बार है कि पाकिस्तान में लगभग 14 वर्ष हो जाने के बावजूद सैन्य-शासन लागू नहीं हुआ है। इसके तीन कारण हो सकते हैं —
.
~ या तो कुछ न कुछ अंदर ही अंदर पक रहा है, और अचानक किसी दिन सैन्य-शासन लागू हो सकता है।
~ या पाकिस्तान के राजनेता अंदरखाने में सेना की कठपुतली बने रहते हैं, इसलिए सेना को सीधे सत्ता हाथ में लेने की जरूरत महसूस नहीं होती है।
~ या पाकिस्तान कमजोर लोकतंत्र की कमजोरियां दूर कर रहा है।
———
पाकिस्तान में लोकतंत्र की संभावनाओं को चौपट करने वाले आदमी का नाम *गुलाम मोहम्मद* है।
.
पाकिस्तान को देश व समाज के रूप में बर्बाद करने वाले आदमी का नाम *मुहम्मद जिया उल हक* है। इस बंदे ने पाकिस्तान में मुस्लिम-मुस्लिम करके बर्बाद कर दिया। एक तरह से इसी बंदे को तालिबानी संस्कृति का जनक कहा जाना चाहिए। दशकों लग गए पाकिस्तान के समाज को इस बंदे द्वारा रचे गए धर्म व धार्मिक-मफरत के नशे को नशा समझ पाने में, नशे से बाहर आ पाने की जद्दोजहद जारी है कई पीढ़ी इसी में खप जाएंगी। धार्मिक नफरत के नशे से सुधार, समाधान व उत्थान की ओर बढ़ पाने में कितने दशक लगेंगे इसकी तो अभी बात ही नहीं की जा सकती है।
_

Related Articles

Leave a Comment