Home विषयअपराध देश इसी आदेश की प्रतीक्षा कर रहा

देश इसी आदेश की प्रतीक्षा कर रहा

684 views
देश इसी आदेश की प्रतीक्षा कर रहा था…
शाहरुख खान के लड़के को कल मिली जमानत का विस्तृत आदेश आज सामने आ गया। उसको हाईकोर्ट द्वारा दी गयी जमानत के आदेश ने नीर क्षीर के अंतर को शतप्रतिशत स्पष्ट कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान का लड़का देश के नौजवानों को तबाह बरबाद कर देने वाले, देश की नींव को खोखला और खाली कर देने वाले नशे के जहरीले धंधे में आपराधिक संलिप्तता के गंभीर आरोपों में घिरा हुआ है। उसको न्यायालय द्वारा कठोरतम शर्तों प्रतिबंधों के साथ जमानत दी गयी है। उसे मिली जमानत पर न्यूजचैनलों के बड़े बड़े, नामी गिरामी एडिटरों एंकरों ने जिस तरह जश्न मनाया है, उस जश्न ने देश को बहुत शर्मनाक, बहुत खतरनाक संदेश दिया है। उनके जश्न ने यह बताया है कि देश के लोकतंत्र के चौथे खम्भे पर कितनी जहरीली दीमकों ने कब्जा कर लिया है। उनके जश्न ने यह सिद्ध कर दिया है कि इन जहरीली दीमकों द्वारा लोकतंत्र का चौथा खंभा किस तरह खोखला किया जा रहा है।
पिछले कई दिनों से देश को बरगला रहे, उससे सफेद झूठ बोल रहे, उसकी आंखों में धूल झोंक रहे न्यूजचैनलों का दूषित चरित्र, चेहरा और चाल भी शाहरुख खान के लड़के को मिली जमानत के आदेश के विस्तृत विवरण के पश्चात आज उजागर हो गया।
शाहरुख खान के लड़के के खिलाफ NCB द्वारा दर्ज केस, लगाए गए आरोपों और उसके खिलाफ NCB द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ किसी प्रकार की कोई टिप्पणी हाईकोर्ट द्वारा दी गयी जमानत के आदेश में नहीं की गयी है। शाहरुख का लड़का निर्दोष है या दोषी.? ऐसा कोई सूक्ष्म संकेत भी करने वाली एक भी टिप्पणी हाईकोर्ट के इस आदेश में नहीं की गयी है।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शाहरुख खान के लड़के को इन कठोर शर्तों प्रतिबंधों के साथ जमानत दी गयी है। शाहरुख खान के लड़के को हर “जुमे” के दिन 11 से 2 के बीच NCB के दफ्तर जाकर हाजिरी लगानी होगी। उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। उसके विदेश जाने पर रोक लगा दी गयी है। उसके खिलाफ दर्ज केस और उसके खिलाफ हो रही जांच के बारे में टिप्पणी करने पर भी हाईकोर्ट ने सख्त रोक लगा दी है। मुंबई से बाहर जाने से पहले अपनी उस यात्रा की पूरी जानकारी भी उसको NCB को देनी होगी। क्या ऐसी कठोर शर्तों के साथ जमानत किसी भोले भाले निर्दोष मासूम बच्चे को दी जाती है.?
याद करिए कि पहले 8 Oct को निचली अदालत ने,
फिर 20 Oct को NDPS Court ने शाहरुख के लड़के की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद देश के सबसे बड़े, सबसे महंगे वकीलों की फौज, उनके सहायकों की भारी भरकम टीम 3 दिन तक हाईकोर्ट में कानूनी बहस में जूझती रही। तब जाकर शाहरुख खान के लड़के को कल जमानत मिली थी। आज सार्वजनिक हुए जमानत के आदेश ने रही सही कसर पूरी कर दी है। देश को यह समझ में आ गया है कि शाहरुख का लड़का कितना भोलाभाला मासूम अबोध निर्दोष बच्चा है। उसके खिलाफ NCB द्वारा की जा रही कार्रवाई कितनी सही या गलत है।
लेकिन लुटियन न्यूजचैनलों के संगठन NBA का मुखिया, इंडिया TV वाला रजत शर्मा तथा उसके संगठन के सदस्य अन्य न्यूजचैनलों के नामी गिरामी एंकर एडिटर कल शाम से ही देश की आंखों में यह कहते हुए धूल झोंक रहे थे कि शाहरुख के लड़के के पास से तो कुछ मिला ही नहीं था। उसके खिलाफ तो कोई सबूत ही नहीं था। वो तो बिचारा भोलाभाला मासूम अबोध निर्दोष है।
उल्लेख आवश्यक है कि पालघर में हिन्दू साधू संतों की जघन्य हत्या तथा सुशांत सिंह राजपूत की हत्या/आत्महत्या के खिलाफ मुखर होकर बोलने पर अरनब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर यह पूरा NBA संगठन उस गिरफ्तारी का विरोध करने के बजाए कई दिनों तक उस गिरफ्तारी के समर्थन में पागलों की तरह खुशी से झूमा था। अरनब को गिरफ्तार करने वाली महाराष्ट्र सरकार और उसकी पुलिस की प्रशंसा में सुधबुध खोकर नाचा था। जबकि अरनब के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार और उसकी पुलिस के आरोपों की सुप्रीमकोर्ट में धज्जियां उड़ चुकी हैं।
शाहरुख खान के लड़के को मिली जमानत के आदेश के विवरण की प्रतीक्षा देश इसीलिए कर रहा था। क्योंकि इस विवरण ने स्पष्ट कर दिया है कि…
शाहरुख खान के लड़के को मिली जमानत पर न्यूजचैनलों के बड़े बड़े, नामी गिरामी एडिटरों एंकरों ने जिस तरह जश्न मनाया है, उस जश्न ने देश को बहुत शर्मनाक, बहुत खतरनाक संदेश दिया है। उनके जश्न ने यह बताया है कि देश के लोकतंत्र के चौथे खम्भे पर कितनी जहरीली दीमकों ने कब्जा कर लिया है। उनके जश्न ने यह सिद्ध कर दिया है कि इन जहरीली दीमकों द्वारा लोकतंत्र का चौथा खंभा किस तरह खोखला किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment