Home राजनीति फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव

फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव

by Umrao Vivek Samajik Yayavar
218 views

फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव

 

ब तक पहले राउंड का परिणाम नहीं आया था तब तक मुझे यह चिंता थी कि दो सोशलिस्टों की लड़ाई में Marine Le Pen कहीं जीत न जाएं। लेकिन ज्यों ही प्रथम राउंड के परिणाम आए, मुझे यकीन हो गया कि Emmanuel Macron ही चुनाव जीतेंगे, क्योंकि जिन लोगों ने पहले राउंड में Jean Luc Melenchon को वोट दिया था, वे Emmanuel Macron को वोट देंगे। बहुत ऐसे लोग रहे जिनका मन टूट गया होगा अपने नेता Jean Luc Melenchon को दूसरे राउंड में न पहुंचते देख, तो इनमें से बहुत लोगों ने वोट नहीं किया दूसरे राउंड में। दूसरे राउंड में मत-प्रतिशत कम रहा, वरना Emmanuel Macron दूसरे राउंड में पिछली बार से भी अधिक मतों से जीतते।
.
——
Emmanuel Macron फ्रांस के उन चंद विरले राष्ट्रपतियों में से हैं जो फ्रांस के लोगों द्वारा सीधे चुनाव में दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए हैं। Emmanuel Macron ने राजनीति की शुरुआत फ्रांस कि सोशलिस्ट पार्टी से की। फ्रांस सरकार में मंत्री रहे, नौकरशाह भी रहे। महज 39 साल की आयु में सोशलिस्ट पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बना ली, और पार्टी बनाने के एक साल के अंदर ही फ्रांस के राष्ट्रपति चुन लिए गए। फ्रांस के उन विरले राष्ट्रपतियों में से हैं जो फ्रांस के लोगों द्वारा लगातार दो बार राष्ट्रपति चुने गए हैं।
.
फ्रांस की संसद में लोकसभा में 577 सीटों में इनकी पार्टी के 280 सदस्य हैं। राज्यसभा में 348 में 23 हैं। इन्होंने अपनी पार्टी मजबूत करने में भी बहुत ऊर्जा लगाई, पार्टी बनाने के केवल 6 सालों के अंदर ही अपनी पार्टी को एक मजबूत पार्टी का आकार दे दिया।
.
——
Jean Luc Melenchon ने भी राजनीति की शुरुआत फ्रांस की सोशलिस्ट पार्टी से की। फ्रांस की सरकार में मंत्री भी रहे। फिर 57 साल की आयु में सोशलिस्ट पार्टी छोड़कर अपनी खुद की पार्टी बना ली थी। अब इनकी आयु अब 71 साल की हो चुकी है, संभव है कि अगली बार चुनाव नहीं लड़ें, लड़ें भी तो फ्रांस के लोग इनके साथ नहीं खड़े होंगे, क्योंकि इनकी आयु 76 साल की हो चुकी होगी।
.
वैसे Emmanuel Macron व Jean Luc Melenchon दोनों ही सोशलिस्ट व लेफ्टिस्ट विचारधारा के माने जाते हैं। लेकिन Jean Luc Melenchon ने जो पार्टी बनाई उसकी विचारधारा ग्रीन-पार्टी जैसी है, इसलिए इनकी पार्टी को फ्रांस की ग्रीन पार्टी की तरह भी माना जा सकता है। इनकी पार्टी वन-मैन आर्मी जैसी है, इसलिए यह देखना होगा कि इनके रिटायर होने के बाद इनकी पार्टी का भविष्य क्या होता है।
.
फ्रांस की संसद में लोकसभा में 577 में इनकी पार्टी के 8 सदस्य हैं, राज्यसभा में जीरो हैं। इन्होंने अपनी पार्टी मजबूत करने में ध्यान नहीं लगाया केवल राष्ट्रपति बनने की अभिलाषा से ही ग्रस्त रहे। जबकि इनकी पार्टी बने हुए लगभग 15 साल हो चुके हैं।
.
——
Marine Le Pen व इनके पिता कट्टरपंथी विचारधारा के लोग हैं। Marine Le Pen के पिता ने दशकों पहले एक कट्टरपंथी पार्टी की स्थापना की, लगभग 80 साल का होने तक राष्ट्रपति का चुनाव लड़ते रहे, शायद केवल एक बार दूसरे राउंड में पहुंचे और बहुत ही अधिक बुरी तरह से हारे जबकि पहले राउंड में 3% से भी कम अंतर से दूसरे स्थान पर थे। बहुत बूढ़े होने पर इन्होंने अपनी पार्टी का राजपाट अपनी बेटी Marine Le Pen को सौंप दिया, तब से Marine Le Pen राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही हैं। अब इनकी आयु भी 54 वर्ष की हो चुकी है, अगले चुनाव तक इनकी आयु लगभग 60 वर्ष की हो चुकी होगी।
.
फ्रांस की संसद में लोकसभा में 577 में इनकी पार्टी के 6 सदस्य हैं। राज्यसभा में जीरो हैं। इन्होंने व इनके पिता ने केवल खुद राष्ट्रपति बनने में ही ध्यान लगाया, अपनी पार्टी को मजबूत करने में ध्यान नहीं लगाया, जबकि इनकी पार्टी बने हुए 40 साल से अधिक हो चुके हैं।
.
———
2017 व 2022 के चुनावों की यदि तुलना की जाए तो प्रथम राउंड में Emmanuel Macron को 3.47% (27.48—24.01) अधिक मत मिले। Marine Le Pen को 1.85% (23.15—21.30) अधिक मत मिले। Jean Luc Melenchon को 2.37% (21.95—19.58) अधिक मत मिले। सबसे अधिक मतो की बढ़ोत्तरी वर्तमान राष्ट्रपति Emmanuel Macron के मतों में हुई।
.
—————
पिछले 20 वर्षों के चुनावों में नजर डालते हैं।
—————
.
**2002 का चुनाव** (2002 के पहले कार्यकाल 7 वर्ष का होता था)
.
प्रथम चरण : प्रथम तीन स्थान वाले
(दूसरे व तीसरे स्थान वाले में 1% से भी कम का अंतर था। प्रथम व द्वितीय स्थान के बीच का अंतर 3% से भी कम का था।)
19.30 %
16.86 %
16.18 %
.
द्वितीय चरण: (केवल प्रथम व द्वितीय वालों के बीच चुनाव होता है)
82.2 %
17.8% :: (father of Marine Le Pen)
.
—————
**2007 का चुनाव**
.
प्रथम चरण : प्रथम तीन स्थान वाले
31.18 %
25.87 %
18.57 %
.
द्वितीय चरण :
53.1 %
46.9 %
.
—————
**2012 का चुनाव**
.
प्रथम चरण : प्रथम तीन स्थान वाले
28.63 %
27.18 %
17.90 %
.
द्वितीय चरण :
51.60 %
48.40 %
.
—————
**2017 का चुनाव**
.
प्रथम चरण : प्रथम तीन स्थान वाले
24.01 % :: (Emmanuel Macron)
21.30 % :: (Marine Le Pen)
20.01 % :: (Francois Fillen)
19.58 % :: (Jean Luc Melenchon)
.
द्वितीय चरण :
66.10 % :: (Emmanuel Macron)
33.90 % :: (Marine Le Pen)
.
—————
**2022 का चुनाव**
.
प्रथम चरण : प्रथम तीन स्थान वाले
27.48 % :: (Emmanuel Macron)
23.15 % :: (Marine Le Pen)
21.95 % :: (Jean Luc Melenchon)
.
द्वितीय चरण :
58.60 % :: (Emmanuel Macron)
41.40 % :: (Marine Le Pen)
.
—————
.
फ्रांस में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की अहर्ता के लिए देश के कम से कम 500 जन-प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित होना पड़ता है। ये जन-प्रतिनिधि स्थानीय से राष्ट्रीय तक किसी भी स्तर के हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment