Home विषयअपराध शाहरुख का लड़का बनाम ड्रग्स बनाम सच्चाई

शाहरुख का लड़का बनाम ड्रग्स बनाम सच्चाई

by Jalaj Kumar Mishra
797 views
शाहरुख खान का लड़का ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार हुआ है! ऐसी खबर सुबह से बाजार में फैली हुई है। गिरफ्तार करने वाले उसके साथ बेशर्म की तरह तस्वीरें खिचवा रहे हैं। आखिर उनको शर्म आये भी तो क्यों पिछले कुछ दशकों से भारत में जिस तरह से फर्जी नायको का निर्माण हुआ है वह किसी से छुपा हुआ थोड़े है।
करोड़ो लेकर गुटका और शराब बेचने वालों‌ को हमने नायक बना रखा है। नौटंकी करने वालों को नायक बना कर कब हमारे दिलो दिमाग में बैठा दिया गया पता ही नही चला! हमारे पैसे पर पलने वाले ये एहसान फरामोश लोग हमारे ही‌ अराध्यों को उल्टा बोलते हुए मिलते है और हम सब खामोश हो जाते हैं।
ये लोग जब खुद गटरछाप है फिर आप इनके औलादों की परवरिश के बारे में सोच सकते हैं! सच पुछिए तो हम सभी को भूलने की बिमारी है। हम अपना अपमान तो छोड़िए अपने अराध्यों के अपमान तक को भूल जाते हैं! एक तरफ कोई शाहरुख आपके बच्चों को गुटका खाना सिखाना है और दुसरी तरफ वह शिक्षा की दुकान बचते हुए दिखाई देता है। इतना ही नही लड़कियों को वह यह भी सिखाते हुए दिखता है कि परफ्यूम लगाने वाले मर्दो से चिपक जाना चाहिए! इतना ही नही यह गटरछाप यह भी बतलाता है कि शाराब पीने से दुनिया आपके कदमों में होती है। बिना शराब के आप कभी तरक्की नही कर सकते है!
आपको क्या लगता है ? शाहरुख के लड़के को जेल‌ होगा! घंटा होगा! सुशान्त सिंह को न्याय मिला क्या ? समर्थवानों की दुनिया हमारे दुनिया से अलग होती है! महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के कट दिए बिना ड्रग्स तो क्या एक गाँजे की पुड़िया भी नही बिक सकती है। वहाँ का फेडरल स्ट्रक्चर ही कुछ ऐसा है। जिस दौर में मुख्यमंत्री का बेटा खुद रेव पार्टी में जाता हो! ड्रग एडिक्ट हो! वहाँ क्या आप न्याय की उम्मीद कर रहें है !
मतलब हद है ! भैया न्याय व्याय छोड़िए और अपने घर को बचाना सिखिए ! इन नौटंकीबाजो पर पैसे खर्च करना बंद कीजिए! अपने हिसाब से अपनो के लिए अपना इकोसिस्टम बनाइए! तब आपके बच्चे सुरक्षित रह पाएंगे! शाहरुख का बेटे को क्या! उसको दो दिन में किसी और देश में जगह मिल‌ जाएगी ! उसके के खरबों का साम्राज्य है ! आपके बच्चे कहाँ जाएंगे!
आज नही तो कल इन फर्जी नायको के बारे में अपने बच्चों से आपको हमको सभी को बात करना ही होगा! अपने घर को बचाना सिखना होगा! शाहरुख के बच्चे को‌ बचाने के लिए इस देश में लिब्रल्स है, मिडिया है, न्यायालय भी है आपके और हमारे बच्चों के लिए कोई नही आएगा!

Related Articles

Leave a Comment