Home विषयखेल खिलाडी IPL 2023- अर्जुन तेंदुलकर की करामाती गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को रौंदा

IPL 2023- अर्जुन तेंदुलकर की करामाती गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को रौंदा

by Praarabdh Desk
125 views
अर्जुन तेंदुलकर की करामाती गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया है। हैदराबाद को जीत के लिए 20 रन बनाने थे, अर्जुन ने केवल 5 रन दिए। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रोहित ने कवर्स के ऊपर चौका जड़ दिया। वाशिंगटन सुंदर के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर रोहित ने चौका हासिल कर लिया। दूसरी गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर रोहित ने आईपीएल में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए। ओवर की तीसरी गेंद फिर से एक दफा शॉर्ट और नतीजा ऑफसाइड से खूबसूरत चौका…! सलामी जोड़ी ठीक-ठाक रन बना रही थी, इसी बीच मुंबई को पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा।
टी. नटराजन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्लोअर डाल कर रोहित को बड़ा शॉट खेलने का लालच दिया। हिटमैन कटर पिक नहीं कर पाए और गेंद मिडऑफ फील्डर के हाथ चली गई। इसके बाद ईशान किशन और कैमरन ग्रीन ने 45 गेंद पर 82 रन जोड़ दिए। ईशान 31 गेंद पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। मार्को येन्सन के 12वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने एक्स्ट्रा कवर ऊपर से गेंद को स्लाइस कर दिया। एक्सट्रा बाउंस के कारण गेंद फील्डर के हाथ चली गई। सूर्यकुमार यादव भी इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ने के बाद मिड ऑफ में कैच देकर लौट गए। कैमरन ग्रीन ने 40 गेंद पर 160 की स्ट्राइक रेट के साथ 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन ठोक दिए। तिलक वर्मा ने भी 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।
मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। 193 का टारगेट चेज करने के लिए हैदराबाद के लिए आक्रामक शुरुआत करना अनिवार्य था। 193 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपनी ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। पर टीम को 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा। पिछले मैच के शतकवीर खिलाड़ी हैरी ब्रूक के रूप में लगा, जो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हैदराबाद को 25 के स्कोर पर दूसरा झटका राहुल त्रिपाठी के रूप में लगा, जो 7 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। यहां से मयंक अग्रवाल ने कप्तान एडेन मारक्रम के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए पहले 6 ओवरों में 42 के स्कोर तक टीम को पहुंचा दिया।
पहले 6 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद मयंक अग्रवाल ने कप्तान एडेन मारक्रम के साथ मिलकर पारी को तेजी से बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया। दोनों के बीच में तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी देखने को मिली। मारक्रम इस मैच में 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इसके बाद 72 के स्कोर पर टीम को चौथा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।
सनराइजर्स हैदरादाबाद को आखिरी 2 ओवर में 24 रन की जरूरत थी। अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार विकेट पर थे। 19वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने 4 ही रन दिए, जिस कारण 20वें ओवर में अर्जुन तेंदुलकर को 20 रन डिफेंड करने थे। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 रन दिए और एक विकेट भी लिया।

Related Articles

Leave a Comment