Home लेखक और लेखसतीश चंद्र मिश्रा भारत मां की आस्तीन में छुपे इन सांपों से सावधान रहिए…

भारत मां की आस्तीन में छुपे इन सांपों से सावधान रहिए…

451 views
सत्ता के लिए देश के टुकड़े कर देने का खूनी इतिहास दोहरा रही हैं कांग्रेस की भाई बहन की जोड़ी।
कल पंजाब का कांग्रेसी मुख्यमंत्री चन्नी जब यूपी और बिहार वालों को पंजाब में नहीं घुसने देने का ऐलान कर रहा था उस समय रॉबर्ट वाड्रा की बीबी प्रियंका वाड्रा देश के टुकड़े टुकड़े कर देने की कांग्रेसी मुख्यमंत्री चन्नी की उस नीति और नीयत के देशद्रोही देशघाती ऐलान का समर्थन अपने दोनों हाथ ऊपर कर के तालियां बजाते हुए कर रही थी। (देखें पहला कमेंट)
केवल 15 दिन पहले राहुल गांधी देश के टुकड़े टुकड़े करने वाला जहर फैलाने की कोशिश यह कह के कर रहा था कि यूपी के नागरिक को छत्तीसगढ़ को, महाराष्ट्र के नागरिक को विदर्भ को सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है। अपने उस बयान से राहुल गांधी सीधा संदेश दे रहा था कि भारत के एक प्रदेश का दूसरे प्रदेश से कोई संबंध नहीं है।
सत्ता सुख के लिए देश के टुकड़े कर देने की गांधी-नेहरू खानदान की यह पहली ऐसी देशघाती करतूत नहीं है।
इतिहास साक्षी है कि कम से कम 50 लाख लोगों की हत्या और लाखों मां बहनों के साथ बलात्कार की कीमत पर 1947 में नेहरू और जिन्ना की जोड़ी ने सत्ता सुख के लिए प्रधानमंत्री बनने के लोभ में देश को दो टुकड़ों में बांट दिया था।
इतिहास साक्षी है, पूरे देश ने यह भी देखा है कि, पंजाब की सत्ता पर कब्जे के लिए इसी गांधी परिवार ने, देश के टुकड़े कर के खालिस्तान बनाने की मांग करने वाले जनरैल सिंह भिंडरावाले नाम के अलगाववादी आतंकी दरिंदे को किस तरह जन्म दिया था। परिणामस्वरूप लंबे समय तक उत्तर और पश्चिमी भारत लगभग डेढ़ दशक तक भीषण आतंकवाद की भयानक आग में जलता रहा। दासियों हजार निर्दोष नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
बहुत कम लोगों को यह ज्ञात होगा कि 50 के दशक से तमिलनाडु की सत्ता से कांग्रेस बाहर हो गयी थी। तमिल आतंकी संगठन लिट्टे के मुखिया प्रभाकरन के संरक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था इस गांधी परिवार के शासनकाल में 70 के दशक में ही भारत में की गयी थी। यह अलग बात है कि गांधी परिवार के मां-बेटे की जोड़ी द्वारा पाले गए दोनों जहरीले सांपों भिंडरावाले और प्रभाकरन ने मां बेटे की उस जोड़ी को ही डंस लिया।
इसीलिए 8 बरस से सत्ता के बिना जल बिन मछली की तरह तड़प रही प्रियंका और राहुल की जोड़ी भी देश के टुकड़े टुकड़े कर देने का जहर फैलाने में जुट गयी है।
भारत मां की आस्तीन में छुपे इन सांपों से सावधान रहिए

Related Articles

Leave a Comment