Home विषयसामाजिक “महिला जननांगो को क्षत-विक्षत”

“महिला जननांगो को क्षत-विक्षत”

by अमित सिंघल
316 views
“महिला जननांगो को क्षत-विक्षत” (Female genital mutilation) करने को एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। जी हाँ, कुछ समाज में महिला जननांगो को काट दिया जाता है जिससे वे केवल बच्चा पैदा करने की मशीन रह जाए।
नाबालिग लड़कियों से शादी करना भी एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। क्या इन बच्चियों से विवाह के समय धार्मिक व्यक्ति यह नहीं पूछता कि उन्हें विवाह स्वीकार्य है?
क्या आप इन दोनों प्रथाओं का समर्थन करते हैं?
महिला जननांगो को क्षत-विक्षत करना, विवाह, तलाक, गर्भावस्था, सरकारी फंडिंग वाले स्कूलों में धार्मिक ड्रेस कोड – इन सभी को कम उम्र लड़कियों की च्वाइस के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, सभी “स्वतंत्र इच्छा” (free will) की आड़ में।
मैंने एक व्यापक प्रश्न उठाया है कि स्वतंत्र इच्छा और च्वाइस क्या है। सवाल यह है कि अगर हम कहें कि महिला जननांगो को क्षत-विक्षत करना, कम उम्र की शादी-गर्भधारण, मौखिक तलाक, थोपा जाता है, तो धार्मिक पहचान को दर्शाने के लिए एक विशेष टोपी/पोशाक को स्वतंत्र विकल्प कैसे कहा जा सकता है?
वैसे आप कितने स्वतंत्र हैं? क्या आप मेरी पसंद, मेरी पूजा की पद्धति, मेरे देवी-देवताओं को स्वीकार कर सकते हैं? आप जिस देवता (आप की च्वाइस में कोई देवी नहीं है?) की पूजा करते हैं, उसके अलावा अन्य देवी-देवता भी मौजूद हैं? चलिए, चर्चा करते हैं।
यह कुछ राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पुरुषों द्वारा नाबालिग लड़कियों को हथियार के रूप में प्रयोग करना है जिसका मैं विरोध करता हूं।

Related Articles

Leave a Comment