Home राजनीति ऑस्ट्रेलिया के मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री हैं

ऑस्ट्रेलिया के मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री हैं

Vivek Umrao

by Umrao Vivek Samajik Yayavar
287 views
ऑस्ट्रेलिया के मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री हैं (कैबिनेट-सेक्रेटरी को मिलाते हुए)। ऑस्ट्रेलिया में कैबिनेट-सेक्रेटरी सांसद को बनाया जाता है, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। भारत में कैबिनेट-सेक्रेटरी IAS को बनाया जाता है।
.
यदि कैबिनेट-सेक्रेटरी को नहीं जोड़ा जाए तो सहयोगी-मंत्रियों (राज्य-मंत्रियों) सहित कुल 41 मंत्री हैं, जिनमें से 19 महिलाएं हैं। राज्य मंत्री कुल 12 हैं, जिसमें 6 महिलाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया में सांसदों को अनापशनाप अधिकार होते हैं, सांसदों के सामने प्रशासनिक अधिकारी व ब्यूरोक्रेसी की औकात भुनगा जैसी होती है। मंत्रियों को तो बहुत ही अधिक अधिकार होते हैं। मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री का यस-मैन जैसा नहीं होता है।
.
कैबिनेट सचिवालय को छोड़कर कुल 41 मंत्रालय हैं, जिसमें से 21 मंत्रालय महिलाओं को दिए गए हैं (राज्य मंत्रियों के मंत्रालयों के संदर्भ में बात नहीं की जा रही है)। महिलाओं को मिले 21 मंत्रालयों में से कुछ प्रमुख मंत्रालय निम्न हैं (राज्य मंत्रियों के मंत्रालयों के संदर्भ में बात नहीं की जा रही है)।
.
~ गृह मंत्रालय
~ वित्त मंत्रालय
~ विदेश मंत्रालय
~ पर्यावरण व जल मंत्रालय
~ लोक निर्माण, संरचना, यातायात व स्थानीय शासन मंत्रालय
~ संचार मंत्रालय
~ लोक प्रशासन मंत्रालय
~ समाज कल्याण मंत्रालय
~ आवास मंत्रालय
~ खेल मंत्रालय
~ आदिवासी मंत्रालय (आदिवासी महिला को दिया गया है)
.
रक्षा मंत्रालय व वाणिज्य मंत्रालय को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी सबसे अधिक महत्वपूर्ण मंत्रालय महिलाओं को दिए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ब्यूरोक्रेसी में महिलाएं पहले से ही हावी हैं, मंत्रिमंडल में भी हावी नहीं तो लगभग आधी हैं ही। यदि मंत्रालयों की संख्या व देश चलाने वाले अति-महत्वपूर्ण मंत्रालयों की बात की जाए तो महिलाएं हावी हैं। ब्यूरोक्रेसी हो या मंत्रिमंडल, ऑस्ट्रेलिया को महिलाएं चला रही हैं। यह गर्व व खुशी की बात है।
.
_

Related Articles

Leave a Comment