Home हमारे लेखकनितिन त्रिपाठी जनता मे भाजपा के पक्ष मे लहर

जनता मे भाजपा के पक्ष मे लहर

by Nitin Tripathi
667 views
क्षेत्र में जनता मे भाजपा के पक्ष मे लहर है। जनता भाजपा के पक्ष मे है, पर भाजपा के कार्यकर्ता उदासीन दिख रहे हैं। मुख्य वजह यह रही कि सरकार के रहते उनको पूरी तरह से इग्नोर किया गया। पुलिस प्रशासन से लाभ छोड़िए, सरकारी उपक्रमों की ढेरों कुर्सियाँ जिन पर सदैव जीतने वाली पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करती है, पाँच वर्ष बीतने के पश्चात भी अधिसंख्य पद खाली रहे। गिने चुने चेयर मैन आदि पदों पर नियुक्तियाँ भी हुई तो वह कार्यालय की परिक्रमा करने वालों की ज्यादा हुई, क्षेत्र मे कार्य करने वालों को पूरी तरह इग्नोर किया गया। इसी का परिणाम है कि मौके पर कार्यकर्ताओं मे वह जोश नहीं है।
वहीं दूसरी ओर जनता सपा के साथ नहीं है, पर उनका कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है। पिछली सरकार मे उसने सब तरह से मलाई काटी। पुलिस प्रशासन की दलाली से लेकर निकायों के पदों तक में आनन फानन नियुक्तियाँ हुई और सबने खूब कमाई की। इस बार भी सपा के कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अगर सरकार आ भर जाए उनके अपने अच्छे दिन आ जाएंगे।
यद्यपि अब नई टेक्नॉलजी मे प्रचार हेतु कार्यकर्ताओं की विशेष जरूरत नहीं पड़ती। टीवी / इंटरनेट / मीडिया द्वारा ही सारा प्रचार होता है और इस खेल की भाजपा जादूगर है तो भाजपा को अडवांटेज है। पर करोना काल मे वोटर को वोट डालने ले जाने का कार्य कार्यकर्ता ही करेंगे, अन्यथा एक बड़ी जनसंख्या भय वस वोट डालने भी न जाएगी।
भाजपा का संगठन है भी बहुत तगड़ा, इतने कार्यकर्ता हैं कि केवल कार्यकर्ता अपना और अपने परिवार का ही वोट दिलवा दें तो चुनाव मे जीत हो जाए। पर दूसरा पहलू यह भी है कि सरकार रहते हुवे शक्रिय कार्यकर्ताओं को किनारे बिठा यस मैन कहने वालों और कार्यालय के चक्कर लगाने वालों को प्राथमिकता दिए जाने से वह कार्यकर्ता जो जान की बाजी लगा देता था, अभी भी दिख तो रहा है क्षेत्र मे, पर मायूसी से। बस इस कार्यकर्ता की फौज को उत्साहित कैसे किया जाए यह मिलियन डालर टास्क होगा भाजपा के लिए। बाकी इतिहास गवाह है कि सदैव ऐन मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष मे खड़े अवश्य रहे हैं, भले ही पार्टी ने उन्हें छोड़ दिया हो।

Related Articles

Leave a Comment