Home राजनीति दुनिया का भविष्य 9 मई तारीख के आसपास तय | प्रारब्ध

दुनिया का भविष्य 9 मई तारीख के आसपास तय | प्रारब्ध

Author - Vivek Umrao

279 views
दुनिया का भविष्य मई महीने विशेषकर 9 मई तारीख के आसपास तय होना है।
.
या तो पुतिन रूस के लोगों को यह बताएंगे कि उन्होंने जिस मकसद से यूक्रेन पर मिलिट्री आपरेशन किया था, वह सफल रहा इसलिए मिलिट्री आपरेशन जल्द ही रुक हो जाएगा। इसके लिए पुतिन यूक्रेन के कुछ इलाकों जिनको पुतिन 2015 से कब्जा किए हुए हैं, उन्हीं को पूरी तरह से रूस में मिला लेंगे या इन इलाकों के आसपास के एक दो इलाकों पर कब्जा दिखाएंगे।
.
या फिर पुतिन रूस के लोगों के सामने मिलिट्री आपरेशन शब्द का प्रयोग बंद करके, यूक्रेन के साथ युद्ध कर रहे हैं ऐसी आधिकारिक घोषणा कर देंगे। इसके बाद विशाल रूसी सेना को यूक्रेन में झोंक देंगे।
यदि ऐसा होता है तो इस युद्ध की इबारत नई तरह से लिखी जाएगी। मामला परमाणु युद्ध तक पहुंचने की संभावना बनती है। दुनिया पर खतरा मंडराता बनता है। छीछालेदर मचना शुरू होगी।
.
यदि बिना परमाणु हथियारों के युद्ध होता है तो रूस, चीन व कुछ अन्य दूसरे देश जो नाटो का हिस्सा नहीं हैं, मिलकर भी अमेरिका व नाटो को नहीं हरा सकते हैं। जान-माल की हानि होगी लेकिन दुनिया बची रहेगी।
यदि युद्ध परमाणु हथियारों तक पहुंचता है तो रूस व अमेरिका के इतनी शक्ति है कि दुनिया को अनेक बार पूरी तरह से बिलकुल नेस्तनाबूत कर सकते हैं (पहली बार के बाद जरूरत ही नहीं रहेगी)। चीन जैसे देश तो परमाणु हथियारों के मामले में अमेरिका व रूस के सामने नवजात शिशु जैसी हैसियत रखते हैं।
.
दुनिया का भविष्य क्या होने वाला है, यह अगले दो तीन हफ्तों में तय हो जाएगा।
_
विवेक उमराव

Related Articles

Leave a Comment