Home मीडिया नारद सम्मान की रिपोर्टिंग

नारद सम्मान की रिपोर्टिंग

Ashish Kumar Anshu

by Ashish Kumar Anshu
223 views
आज एक वेबसाइट पर ‘नारद सम्मान की रिपोर्टिंग पढ़ रहा था। इतनी कुंठा से भर कर कोई रिपोर्टिंग करता है क्या? कम से कम थोड़ा होमवर्क करके रिपोर्टिंग की जाए तो पढ़कर अच्छा लगता है, वेबसाइट की खबर पढ़ कर ऐसा लगा मानों यूएनआई के बाहर चाय की दूकान पर चार लोगों से बात करके पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। स्टोरी का होमवर्क बहुत खराब था।
उल्लेखनीय है कि वे आज भी हर एक पुरस्कार पर अपना नियंत्रण चाहते हैं। उनके चार लोग बैठकर तय करें तो वह पुरस्कार माना जाए। कांग्रेस इको सिस्टम की इन तमाम left leaning वेबसाइट के लाख चाहने के बावजूद जब मोदी सरकार के आने के बाद 2015 में सुधीर चौधरी को रामनाथ गोयनका अवार्ड मिला, मुझे लगा कि रवीश कुमार से लेकर अजीत अंजुम तक दर्जनो लोग जिन्हें यह सम्मान पहले मिल चुका है, वे अब अवार्ड वापसी की झड़ी लगा देंगे लेकिन अफसोस ऐसा हुआ नहीं। वायर जैसी दूसरी वेबसाइट वालों ने भी बाद में वह अवार्ड लिया।
रस्सी जल गयी, पर बल नहीं गया। अब भी वह 90 की दशक की तरह सम्मानों को नियंत्रित करना चाहते हैं। वे भूल गए हैं कि वह साल दूसरा था, यह साल दूसरा है। तब हाल दूसरा था, अब हाल दूसरा है।
युवा पत्रकार निशांत आजाद को जो लोग भी जानते हैं, वे सब उनकी मेहनत से परिचित हैं। अपनी रिपोर्टिंग के दौरान निशांत रात को रात नहीं समझते, दिन को दिन नहीं समझते। उनकी सारी काबिलियत का मूल्यांकन प्रोपगेंडा वेबसाइट इस बात से करता है कि वे ‘आर्गेनाइजर’ में काम करते हैं। जबकि यदि आलोचना ही करनी थी तो निशांत की स्टोरी और उसके तथ्यों पर बात करते। लेकिन वेबसाइट ने ऐसा नहीं किया। उसने वही किया जो उनके पूर्वज दशकों से करते आए हैं। आर्गेनाइजर पत्रिका से किसी पत्रकार को कोई पुरस्कार नहीं मिलना चाहिए। चाहे उसने अपनी स्टोरी पर कितनी ही मेहनत क्यों ना की हो?
अब उनकी चलने वाली नहीं है। उनकी चालाकियां सब समझने लगे हैं। जितनी जल्दी झूठ और अफवाहों की खेती करने वाली वेबसाइट यह बातें समझ जाएं, उतना अच्छा।
बहरहाल निशांत आजाद को पुन: पुन: नारद सम्मान के लिए बहुत—बहुत बधाई…
(उंगलबाज.कॉम, हमारी विश्वसनीयता संदिग्ध है)
उंगलबाज हस्तक्षेप : विवाह के बाद निशांत को सबसे अच्छा उपहार नारद सम्मान की ज्यूरी से मिला है। इसके लिए वह ज्यूरी भी साधुवाद की पात्र है जिन्होंने निशांत का चयन किया।

Related Articles

Leave a Comment