Home राजनीति यूपी में भाजपा सरकार

यूपी में भाजपा सरकार

विवेक उमराओ

by Umrao Vivek Samajik Yayavar
631 views
यूपी में भाजपा सरकार बनने की गुंजाइश कम लग रही है। भाजपा पश्चिमी उत्तरप्रदेश में लगभग साफ होने की स्थिति लग रही है। पूर्वांचल में अपना दल के इलाके में भले ही स्थिति ठीक रहे, अन्यथा भाजपा की स्थिति पूर्वांचल में भी काफी कमजोर है। उत्तरप्रदेश के तीन हिस्सों में से सबसे अधिक सीटें भाजपा को मध्य उत्तरप्रदेश से मिलनी हैं, यहां भी पिछली बार से कम सीटें आनी हैं।
इस बार मुस्लिमों का बटवारा नहीं हो रहा है, कुछ प्रतिशत भले ही बसपा इत्यादि को चला जाए, मुख्यतः सपा गठबंधन को ही जाना है। बसपा का कोर वोट-बैंक इस बार कुछ प्रतिशत दरकना शुरू कर सकता है, सपा-गठबंधन को अस्थाई रूप से विकल्प के तौर पर देख सकता है। बसपा की पिछली बार से कुछ सीटें भले ही बढ़ सकतीं हैं, लेकिन 30 का आंकड़ा शायद ही पार हो पाए।
यह मेरा अनुमान है, पूरी तरह से गलत भी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Comment