Home हमारे लेखकनितिन त्रिपाठी शादी विवाह का मौसम बनाम राजनितिक चुनाव

शादी विवाह का मौसम बनाम राजनितिक चुनाव

by Nitin Tripathi
962 views
इन दिनों शादी विवाह का मौसम है। जहां जाओ राजनीति की बात होती रहती हैं और लगभग सौ प्रतिशत का यही कहना होता है कि सरकार भाजपा की बनेगी हाँ पिछली बार जितनी सीट नहीं आएंगी।
वैसे यह अपने आप मे बड़ा स्टेटमेंट है, मैंने जीवन मे अब तक किसी चुनाव मे ऐसा पाज़िटिव सेंटीमेंट पब्लिक का नहीं देखा। समर्थक ही नहीं बल्कि विरोधी दलों के भी अधिसंख्य समर्थक यह मानते हैं कि सरकार भाजपा की रीपीट होगी।
आप किसी से भी पूछिए अच्छा ठीक है पर भाजपा की सीटें कम कहाँ आएंगी तो वह यही बताता है, पश्चिम मुश्किल लग रहा है, बरेली मे दिक्कत है, गोरखपुर मे दिक्कत है, बांदा मे कम सीट आएंगी। उससे पूछो महाराज आपके यहाँ की सीट की क्या पोजीशन है तो नब्बे प्रतिशत जवाब होता है कि उसके यहाँ की सीट निकल जाएगी, नाराज होता है तो बोलता है निकलेगी पर मेहनत करनी पड़ेगी।
मैं मुख्यतः तीन जिलों मे टहल रहा हूँ – लखनऊ, राय बरेली, उन्नाव। उन्नाव मे पिछली बार पाँच सीट थीं। इस बार छठी सीट पुरवा भी भाजपा के जीतने की पूरी उम्मीद है। बसपा से चुनाव जीते अनिल सिंह इस बार भाजपा से हैं टिकट पर। भाजपा के उत्तम लोधी हैं ही। पुरवा मे अनिल सिंह का अपना वोट है, भाजपा का वोट है, लोधी बाहुल्य सीट है, सपा ने लोधी टिकट न देकर फिर से उदय राज यादव को टिकट दिया तो लोधी बिरादरी मे सपा से जबरदस्त नाराजगी भी है। तो भाजपा इस बार उन्नाव मे सीट बढ़ाएगी।
लखनऊ मे भी यही हाल है। पिछली बार भाजपा ने मोहन लाल गंज सीट बंटवारे मे निर्दलीय सहयोगी को दे दी थी जो तीसरे नंबर पर रहा। कांटे की टक्कर मे सपा ने यह सीट बसपा से बस पाँच सौ वोट से जीती। इस बार उम्मीद लग रही है कि भाजपा पिछली बार वाले बसपा प्रत्याशी को टिकट देगी। पहली बार लग रहा है कि मोहन लाल गंज सीट भी भाजपा जीत सकती है।
राय बरेली मे भाजपा पिछली बार पाँच मे दो जीती थी। इस बार पिछली भाजपा लहर मे भी कांग्रेस से जीती अदिति सिंह और राकेश सिंह भाजपा से लड़ रहे हैं। यह दोनों इतने ताकतवर विधायक हैं कि राय बरेली मे कांग्रेस की ताकत ही यही थे। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह तो सदैव कांग्रेस के गढ़ मे निर्दलीय जीतते आए। इस बार यह दोनों सीट भी भाजपा के खाते मे आनी हैं। तो इस जिले मे भी भाजपा का नंबर बढ़ना तय है।
आप अपने अगल बगल देखिए सब जगह भाजपा की लहर दिखेगी। अपने घर से पाँच सौ किमी दूर बागपत और बस्ती मे कौन जीत रहा है इसकी विवेचना आप घर बैठे और मीडिया दिल्ली मे बैठ नहीं कर सकता। वहाँ भी लोकल से पूंछिए वह बताएगा भाजपा जीत रही है।
आप देखिएगा भाजपा तीन सौ क्रॉस करेगी। सरकार तो खैर आनी तय है ही।

Related Articles

Leave a Comment