Home विषयऐतिहासिक हर_घर_तिरंगा अभियान

हर_घर_तिरंगा अभियान

Rudra Pratap Dubey

by Rudra Pratap Dubey
249 views

रुद्राभिषेक के दौरान श्रृंगी एक ही व्यक्ति के हाथ में होती है लेकिन उससे बँधी डोर सबके हाथों में दे दी जाती है जिससे उपस्थित सभी लोग उस महापूजा के सहभागी बन सकें।

ठीक उसी तरह, #हर_घर_तिरंगा अभियान की श्रृंगी भले ही प्रधानमंत्री जी के हाथों में हो लेकिन उससे जुड़ी डोर उन्होंने हम सबके हाथों में भी पकड़ा दी है।

तिरंगा अब सिर्फ जिलाधिकारी के ऑफिस तक सीमित नहीं रहेगा।प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र यज्ञ की घोषणा कर दी है। आइये, यज्ञ के सहभागी बने और प्रधानमंत्री जी के आग्रह को अपनी भी ज़िम्मेदारी और संकल्प मानते हुए उसके साथ सन्नद्ध हों।

ये अभियान देश की एकता का उद्घोष है। अब गर्व के साथ अपने घर/प्रतिष्ठान के मस्तक पर तिरंगे को धारण करिये

Related Articles

Leave a Comment