Home राजनीति MCD चुनाव में आप की जीत

MCD चुनाव में आप की जीत

by Praarabdh Desk
132 views

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

एमसीडी चुनाव में भाजपा की हार को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा दिल्ली पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाई। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भाजपा गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जहां गुरुवार यानी कल मतगणना होनी है।

आप ने ट्वीट कर कहा है कि एमसीडी में आप ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका है। ये चुनाव नतीजे कहीं न कहीं देश में राष्ट्रीय राजनीति के बारे में संकेत देते हैं, जो AAP बनाम BJP बनती जा रही है। केजरीवाल बनाम मोदी बनती जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बाद में एमसीडी में जीतने वाले पार्षदों की बैठक भी बुलाई गई है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इसे हासिल करना एक बड़ा काम था। मैं केजरीवाल जी सहित सभी को बधाई देता हूं।

Related Articles

Leave a Comment