Home चलचित्र दा वैक्सीन वॉर और कश्मीरी फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री प्रारब्ध के मंच पर

दा वैक्सीन वॉर और कश्मीरी फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री प्रारब्ध के मंच पर

by Awanish P. N. Sharma
226 views

8 अक्टूबर, 2023 को दा वैक्सीन वॉर और कश्मीरी फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री प्रारब्ध के मंच पर का दिन प्रारब्ध के लिए एक सार्थक दिन रहा क्यूंकि पहली बार प्रारब्ध के मंच पर निर्माता विवेक अग्निहोत्री से कुछ वार्तालाप हुयी आप यह वार्तालाप हमारे यूट्यूब चैनल प्रारब्ध पर देख सकते है

8 अक्टूबर 2023 का दिन  प्रारब्ध ,  के लिए एक ऐसा सार्थक दिन रहा जब वैश्विक महामारी कोविड के दिनों से एक राष्ट्र के रूप में हमारी सुरक्षित यात्रा कैसे संभव हो सकी इसे न सिर्फ जाना, समझा गया बल्कि महसूस किया गया।
सिनेमा पर्दे पर #TheVccineWar के सृजनकर्ता Vivek Agnihotri जी आमंत्रित दर्शकों के सामने थे तो सबके बीच भारतीय कोविड वैक्सीन के शिल्पी डॉ. बलराम भार्गव जी असली नायक के रूप में उपस्थित रहे। आदरणीया Malini Awasthi दी के आशीर्वाद ने पूरे आयोजन को एक अलग स्तर दिया।
यह केवल एक फिल्म नहीं बल्कि विश्व मानवता पर आये भीषण खतरे पर भारत की विजय का दस्तावेज है जिसे देखा ही जाना चाहिए। एक फिल्म के रूप में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी आदि की भूमिका और अभिनय इसमें संपूर्ण फिल्मी स्वाद भरपूर देते हैं जो इसे एक मनोरंजक फिल्म भी बनाती है।
बाकी ढेर सारी बातें और वीडियो पॉडकास्ट भी बाकी है आपके समक्ष आने को.. अभी के लिये सभी आमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों, शुभचिन्तकों एवं मीडिया बंधुओं एवं प्रायोजक La Renon का हृदय से धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Comment