Home लेखक और लेखपुष्कर अवस्थी मेरे लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी

मेरे लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी

729 views

मेरे लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का पुनः नामकरण कर उसे “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार” करना, सिर्फ एक नाम का परिवर्तन करना नही है। मेरे लिए यह भारत सरकार के खेल रत्न पुरस्कार के आगे, खेल व खिलाड़ियों को मुंह चिढ़ाते हुए लगे एक अयोग्य व अनपेक्षित नाम को परिवर्तित कर, स्वयं खेल की आत्मशुद्धि का साधु प्रयास है।

विश्व भर में हॉकी के जादूगर के नाम से जाने जाते, मेजर ध्यानचंद के नाम को खेल रत्न पुरस्कार से जोड़ कर, आज भारत की सरकार ने सिर्फ़ ध्यानचंद जी को सम्मानित नही किया है बल्कि स्वयं यह भारत सरकार का ‘खेल रत्न पुरस्कार’ सम्मानित हुआ है। यह पुनः नामकरण, मेजर ध्यानचंद द्वारा ग़ुलामी के काल में भारत को, खेल के क्षेत्र में, अंतराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में दिए गये योगदान के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की देर से दी गयी सच्ची श्रद्धांजलि है।

साथ ही में, मोदी जी की सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय, स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस द्वारा स्थापित की गयी उस विक्षिप्त संस्कृति पर कुठाराघात है जो नेहरू/गांधी नाम के आगे, पात्रता व योग्यता की अवज्ञा करती रही है। मैं समझता हूँ कि आज विलासी गांधी परिवार के एक अनर्ह (राजीव) का नाम पुरस्कार पट्टिका से मिट जाना, उस कांग्रेसी संस्कृति को उच्छिष्‍ट कर, भारत में खेल संस्कृति को सर्वग्राही, सम्मानीय व उसको जड़ता प्रदान करने का इस संधिकाल से गुजर रहे भारत का प्रयास है।

#pushkerawasthi

Related Articles

Leave a Comment