ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। घटना में कम से कम 500 लोग घायल हो गए। करीब 300 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा शाम को करीब 7.20 बजे बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी।
मरने वालों को 10 लाख का मुआवजा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में मरने वालों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटे खाने वालों के लिए 50,000 रुपये का ऐलान किया है।
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि 132 घायलों को सोरो, गोपालपुर और खांटापाड़ा स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जबकि 47 लोगों को बालासोर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालासोर जिले के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में करीब 300 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
चश्मदीदों ने क्या बताया?
घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों में कई लोग फंस गए। स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों की मदद कर रहे थे। लेकिन, अंधेरा होने की वजह से अभियान में दिक्कतें आईं।
अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की चार टुकड़ियां, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टुकड़ियां और 60 एंबुलेंस घायलों को बचाने के काम में जुटी हैं। दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा सरकार और रेलवे ने हेल्पलाइन की शुरुआत की है।
सप्ताह के 7 दिन MAS (महाबलीपुरम) से SHM (शालीमार) तक चलती है। 12842 mail express ट्रेन, महाबलीपुरम से 07:00 बजे निकलती है और 10:40 बजे शालीमार पहुँचती है। 12842 ट्रेन, कुल 3hr 40min में यह सफ़र तय करती है एवं यात्रा के दौरान 17 स्टेशनों पर रुकती है।