Home विषयमुद्दा अफवाह लाल सिंह चड्ढा ने तोड़े सभी फिल्मो के रिकार्ड्स

अफवाह लाल सिंह चड्ढा ने तोड़े सभी फिल्मो के रिकार्ड्स

Om Lavaniya

by ओम लवानिया
308 views

सोशल मीडिया और उट्यूब के गलियारों में 540 करोड़ का फिगर तेजी से दौड़ रहा है कि लाल सिंह ने प्री-रिलीज में रिकॉर्ड आंकड़े जुटा लिए है।
60 करोड़ म्यूजिक, 160 करोड़ ओटीटी, 180 करोड़ सेटेलाईट और 150 करोड़ ओवरसीज। गज़ब हौवा खड़ा किया जा रहा है ताकि रिलीज के बाद ट्रिपल आर और केजीएफ़ चैप्टर 2 के नंबर्स से रेस जीत जाए

लगता है 60 करोड़ म्यूजिक राइट्स में आमिर ने अपनी अगली फिल्म जो कि स्पेनिश ‘कैम्पियोनेस’ की हिंदी रीमेक होने जा रही है के भी जोड़ लिए है। क्योंकि ट्रिपल आर के म्यूजिक राइट्स 25 करोड़ में बिके थे। जबकि एमएम किरावनी और एसएस राजमौली ब्रांड है, बाहुबली में जबरदस्त चार्टबूस्टर संगीत दिया था। मगधीरा से भी कमाल निकला था। 60 का आंकड़ा डाइजेस्ट नहीं कर रहा है।

छह महीने के गैप में 160 करोड़ रुपये में ओटीटी राइट्स खरीदने वाले महान है। इतने अंतराल में दर्शक विभिन्न माध्यमों से कंटेंट देख लेंगे। तिस पर कंटेंट रीमेक है। ओटीटी के बाद सेटेलाईट 180 करोड़ दे रहे है। तारीफनीय कदम है। छह महीने बाद ओटीटी को मिलेगी, उसके एक महीने बाद टेलीविजन को मिलेगी।

ओवरसीज 150 करोड़ रुपये की संख्या जायज है। 100 करोड़ तो केवल जिंगपिंग ने ऑफर कर दिए होंगे। फिर भी इतना मुश्किल है। दंगल देखने से हजम हो जाता है। सारे राइट्स फ़िल्म के प्रदर्शन पर निर्भर करते है। अक्सर सुना होगा, कि सलमान और शारुक ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाए। क्योंकि इनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। जबकि डिस्ट्रीब्यूटर्स को सुनहरे सपने दिखलाए थे ओवरसीज 150 करोड़ रुपये की संख्या जायज है। 100 करोड़ तो केवल जिंगपिंग ने ऑफर कर दिए होंगे। फिर भी इतना मुश्किल है। दंगल देखने से हजम हो जाता है। सारे राइट्स फ़िल्म के प्रदर्शन पर निर्भर करते है। अक्सर सुना होगा, कि सलमान और शारुक ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाए। क्योंकि इनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। जबकि डिस्ट्रीब्यूटर्स को सुनहरे सपने दिखलाए थे

Related Articles

Leave a Comment