Home राजनीति बुलडोजर की बढ़ती लोकप्रियता एवं भविष्य में शिक्षा जगत में उसके बढ़ते प्रभाव पर एक काल्पनिक प्रश्नावली-

बुलडोजर की बढ़ती लोकप्रियता एवं भविष्य में शिक्षा जगत में उसके बढ़ते प्रभाव पर एक काल्पनिक प्रश्नावली-

759 views

बुलडोजर की बढ़ती लोकप्रियता एवं भविष्य में शिक्षा जगत में उसके बढ़ते प्रभाव पर एक काल्पनिक प्रश्नावली-

 

निबंध-
‘निर्माण एवं विध्वंस’ में बुलडोजर की भूमिका का निरूपण करें।
राजनीति शास्त्र-
वर्तमान भारतीय राजनीति में बुलडोजर के महत्व को रेखांकित कीजिए।
गणित-
दो बुलडोजर एक मकान इक्कीस घंटे में ध्वस्त करते हैं तो ऐसे सात बुलडोजरों द्वारा तीन मकान को ध्वस्त करने में कुल कितने घंटे लगेंगे?
हिन्दी-
उक्त पंक्तियों में कवि द्वारा बुलडोजर के किन गुणों पर प्रकाश डाला गया है।
अथवा
‘बुल्डोजर बाबा” नामक पाठ के लेखक का जीवन परिचय दो सौ शब्दों में लिखें।
अंग्रेजी-
Write an essay on Bulldozer.
विज्ञान-
बुल्डोजर के हाइड्रोलिक सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत करें।
व्यवसायिक शिक्षा-
बुल्डोजर चालन में दक्ष चालक में किन गुणों का समावेश होना चाहिए। शासन द्वारा इस क्षेत्र में दक्षता विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करें।
नागरिक शास्त्र-
अदालत के अनुमति के बिना किसी सरकार द्वारा किसी नागरिक के मकान को ध्वस्त कर देना कितना न्यायसंगत है। इस प्रश्न की विवेचना करें।
समाज शास्त्र-
सामाजिक वैमनस्यता बढ़ाने में बुलडोजर भी एक महत्वपूर्ण कारक है। उक्त कथन पर अपने समाजशास्त्री दृष्टिकोण से अवगत करायें।
कला-
बुल्डोजर द्वारा एक पेट्रोल पम्प ध्वस्तीकरण का चित्र बनाएं एवं उसे पेंसिल शेड दें।
शिक्षा शास्त्र-
एक प्रधानाध्यापक का व्यक्तित्व बुलडोजर की भांति बहुआयामी होना चाहिए। इस कथन पर एक आलोचनात्मक टिप्पणी लिखें।
प्राचीन इतिहास-
जब प्राचीन भारत में बुल्डोजर जैसी हाइड्रोलिक मशीन का अविष्कार नहीं हुआ था तो उस युग के मानव किन युक्तियों द्वारा पहाड़ ध्वस्त एवं भारी वस्तुओं का उठान करते थे।
मध्यकालीन इतिहास-
यदि मुगल बुल्डोजर के साथ भारत आये होते तो उस कालखंड में भारतीय मूर्ति एवं स्थापत्य कला में होने वाली संभावित क्षति का एक काल्पनिक ब्योरा प्रस्तुत करें।
आधुनिक इतिहास-
कांग्रेस राज में बने बुलडोजरों का भाजपा शासित राज्यों में होने वाले व्यापक एवं बहुउद्देशीय प्रयोगों पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
अर्थ शास्त्र-
‘बुल्डोजर द्वारा ध्वस्तीकरण एवं देश के संसाधनों की क्षति”
उक्त कथन पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का अर्थशास्त्री विवेचना करें।
मनोविज्ञान-
बुल्डोजर द्वारा ध्वस्तीकरण के उपरान्त पीड़ित परिवार के मनोदशा का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण प्रस्तुत करें।
लॉ
वर्तमान राजनीति में जिस तरह एक मशीन (बुलडोजर) को अपने फायदे तथा हित के लिए प्रयोग किया जा रहा है वो लोकतंत्र के लिए खतरा है। ऐसे में भारतीय न्याय व्यवस्था में कैसे कानूनी सुधार की आवश्यकता है. उल्लेख करें।
दर्शन शास्त्र-
जिस तरह बुल्डोजर को राजनीति का रथ बनाया जा रहा है। यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि भविष्य में ‘बुलडोजर वाद’ का अंकुरण होगा। इस कथन से आप कितने सहमत हैं!
प्रतियोगी परीक्षा –
अभी हाल में किस राज्य में बुलडोजर पर चढ़कर चुनाव लड़ा गया-
अ- पच्छिम बंगाल
ब- पंजाब
स-उत्तर प्रदेश
द- उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Comment