Home चलचित्र एस शंकर की इण्डियन या कहे हिंदुस्तानी-2, 2015 से चर्चा का विषय

एस शंकर की इण्डियन या कहे हिंदुस्तानी-2, 2015 से चर्चा का विषय

by ओम लवानिया
204 views
एस शंकर की इण्डियन या कहे हिंदुस्तानी-2, 2015 से चर्चा का विषय बनी हुई है। 2017 में आधिकारिक घोषणा से पब्लिक में आया सीक्वल 2023 में अपने इंट्रो के बावजूद नज़दीकी सिनेमाघरों में आने की तारीख़ तय नहीं कर सका है।
जबकि शंकर दूसरे प्रोजेट्स में व्यस्त है, फ़िलहाल राम चरण के साथ गेम चेंजर और यश गौड़ा के इर्दगिर्द पीरियड कंटेंट प्लान कर रहे है। तो वही रणवीर सिंह के साथ अनियन का रिमेक अनाउंस करके रद्द कर चुके है।
इण्डियन 2 भी मूल कड़ी को आगे बढ़ाती है और भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को एड्रेस करेगी।
इस बारे में मेरा मत है कि शंकर को इंडियन को सीक्वल देना ही था तो उन्हें इसे अपरिचित से स्पिन ऑफ करके सेनापति के साथ के लिए अंबी उर्फ़ रामानुज को लाना था। क्योकि उसे भी भ्रष्टाचार से सख़्त नफ़रत थी। भारत में ऐसे विस्तार देने की प्रथा नहीं रही है
फिर भी रोहित शेट्टी, आदित्य चोपड़ा, लोकेश कनकराज और प्रशांत नील अपना यूनिवर्स क्रिएट करने निकले है। ख़ैर
इण्डियन-2 का इंट्रो अच्छा है और शंकर है तो डाउट की कोई गुंजाइश नहीं है। कंटेंट 100 टका खरा रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment