Home मीडिया दिल्ली में एक महीने से इतनी लंबी-लंबी कतारें

दिल्ली में एक महीने से इतनी लंबी-लंबी कतारें

by Ashish Kumar Anshu
216 views
दिल्ली में एक महीने से इतनी लंबी-लंबी कतारें दिखनी आम बात हो गई है। सब आराम से हो रहा है। दिल्ली सरकार की जय-जय कार भी हो रही है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड तक से लोग दिल्ली आकर, घंटों कतार में लगने का आनंद उठा रहे हैं। ये लोग अपने-अपने राज्यों में लौट कर केजरीवाल सरकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।
घंटों में कतार में लगने के बाद भी किसी ने नोटबंदी की तरह कोई शिकायत नहीं की। किसी ने की हो तो क्या आपने ऐसी कोई शिकायत कहीं पढ़ी? किसी चैनल पर देखा?
उंगलबाज.कॉम सूत्र बता रहे हैं कि अहमदनगर (महाराष्ट्र)में अन्ना हजारे ने जबसे यह सारा किस्सा सुना है, तब से अपनी पुरानी सेना वाली चमड़े की बेल्ट तलाश रहे हैं। वह मिल नहीं रही।
क्षेपक: अरविन्द केजरीवाल पुराने गांधीवादी हैं, अब दिल्ली में गांधीजी को सर्वाइव करना है तो उन्हें थोड़ा केजरीवादी तो होना पड़ेगा ना!

Related Articles

Leave a Comment