Home चलचित्र क्या है अभिषेक और बॉबी का दुःख

क्या है अभिषेक और बॉबी का दुःख

ओम लवानिया

by ओम लवानिया
191 views

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन बहुत ख़ुश थे क्योंकि उनके बेटे अभिषेक को ‘दसवीं’ के लिए बेस्ट एक्टर फ़िल्म फेयर ओटीटी अवार्ड दिया गया है। साथ ही दुखी भी, अभिषेक के पास कोई बड़ा प्रॉजेक्ट हाथ में नहीं है जो नजदीकी सिनेमाघरों में पहुँचे।
अभिषेक के 2020 से जितने कंटेंट आए है वे सब ओटीटी के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचे है। उनकी आखिरी थियेटर रिलीज 2018 में मनमर्जियां थी।
इधर, बॉबी देओल के पास भी आश्रम के सिवाय कुछ न है इसलिए साउथ की ओर रुख कर रहे है पवन कल्याण के साथ तेलुगु डेब्यू करेंगे। हरि हरा वीरा मल्लू में ग्रे शेड औरंगजेब के साथ नजर आएंगे।
अभिषेक बच्चन के पास स्वयं का प्रोडक्शन हाउस है लेकिन उसमें फ़िल्में मानो शगुन के तौर पर बनती रही है फुल टाइम प्रोडक्शन न है इसके रीजन में अतीत की असफलता का डर है।
आखिरी सरकार 3 आई थी।
बॉलीवुड के कर्मों से आने वाले वक्त में काम खुद जनरेट करो और एक्ट करो…अब कोई आपको लेकर पैसा लगाएगा। संभव न है।
शाहरुख खान ने यारी-दोस्ती या कहे अहसान तले बॉब विश्वास व क्लास 83 दोनों अभिनेताओं को दे दी थी। उधर, बॉबी को सलमान ने रेस-3 देकर कुछ मदद करी।
आगे समय ऐसा रहेगा, आप निर्माता है कहानी लिख सकते है तभी फ़िल्म के एक्टिंग कर सकेंगे। क्योंकि अभी सब रीमेक लेवल पर है धीरे धीरे यह भी ख़त्म होने की कगार पर है उसके बाद क्या रहेगा…
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा फ़िल्मी अवार्ड खुद को फ़िल्म फेयर बिकाऊ साबित करने पर तुला हुआ है। ओटीटी के लिए अलग से अवार्ड करने की क्या जरूरत आन पड़ी थी। अब मेन अवार्ड में रनबीर कपूर को बेस्ट एक्टर दे दिया जाएगा।
ओटीटी और नज़दीकी सिनेमाघरों वाले कंटेंट समान ही है ऐसे कैटेगरी वाइज करने की तुक क्या है….हद हो चली है।

Related Articles

Leave a Comment