Home राजनीति मुलायम सिंह यादव थे संघर्षों के नेता

मुलायम सिंह यादव थे संघर्षों के नेता

Zoya Mansoori

by ज़ोया मंसूरी
160 views

मुलायम सिंह यादव संघर्षों के नेता थे। हिंदुओं में हर जाति को साध रखा था उन्होंने, लेकिन बावजूद इसके उनकी राजनैतिक विचारधारा हमेशा से स्पष्ट रही है। अन्य नेताओं की तरह उनका चरित्र दोहरा नहीं रहा। उनके लिए मुसलमान प्राथमिकता थे और इस बात को कहने या साबित करने में उन्हें कभी संकोच नहीं हुआ।

अपनी प्राथमिकता साबित करने के लिए मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोलियाँ चलवाईं, अल्पसंख्यक बलात्कारियों का समर्थन किया और अपने अंतिम दिनों में भी पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। उन्होंने एक गलत परिपाटी डाली सिर्फ इसलिए ताकि मुसलमान उनकी और वो मुसलमानों की प्राथमिकता बने रहे।
किसी की मृत्यु पर हंसना यकीनन गलत लेकिन कुछ लोगों के पास हंसने की वजहें थी। मुलायम के आदेश पर चली गोलियों से मरने वालों की जान भी उतनी ही कीमती थी, जितनी मुलायम की थी। मुलायम सिंह ने अपना पूरा जीवन जिया, पीछे हंसता खेलता परिवार छोड़ गए है, बेटे के लिए आजीवन पेंशन की व्यवस्था करने के साथ ही एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी सौंप कर गए है।
लेकिन अयोध्या में मारे गए कई कार सेवकों ने अपना जीवन भी ठीक से शुरू नहीं किया था। कई तो ऐसे थे जिनके छोटे छोटे बच्चे थे, जो उनके बाद अनाथ हो गए। वो बेचारे दोतरफा राजनीति का शिकार हुए। उनकी राम में आस्था थी और सर्पण्डे आज तक उन्हें आतंकी कहते हैं क्योंकि उन पर गोलियां इनके ईश्वरीय अवतार मुलायम सिंह ने चलवाईं थीं।
वो लोग जिन्हें राम में आस्था थी, जो रामभक्तों की हत्या पर आक्रोशित थे उनका खुश होना लाजमी था। मुलायम सही मायने में मुसलमानों के लीडर थे। मुलायम ने मुसलमानों के लिए वो धर्म-द्रोही राम-द्रोही होना भी स्वीकार किया। लेकिन मृत्यु के बाद उन्हें एक मुसलमान से मिला क्या? FNJ… फि नार-ए-जहन्नम। अर्थात प्रिय मुलायम हमेशा जहन्नुम की आग में जलो।
इस्लाम मे मृत गैर-मुस्लिम अर्थात काफिर के लिए दुआ करना जायज़ नहीं है और न ही सलात-अल-जनाजा लेकिन काफिर कितना भी नेक, रहमदिल या इस्लाम-परस्त हो, उसे जहन्नुम की आग में ही जलना है। अफ़सोस मुलायम को भी एक सच्चे मुसलमान से जहन्नुम की आग दुआ मिली और मुलायम के नाम पर अपनी जवानी कुर्बान करने वाले हर यादव को भी अंत मे जहन्नुम की आग ही मिलेगी।

Related Articles

Leave a Comment