Home राजनीति राहुल गांधी का वो रहस्यमयी अज्ञात ग्रेट ग्रैंड फादर कौन है?

राहुल गांधी का वो रहस्यमयी अज्ञात ग्रेट ग्रैंड फादर कौन है?

409 views

राहुल गांधी संसद में कल अपने किस ग्रेट ग्रैंड फादर का जिक्र कर रहा था जिसने आज़ादी की लड़ाई में 15 साल जेल काटी थी.? क्योंकि दस्तावेज बताते हैं कि राहुल गांधी के ग्रेट ग्रैंड फादर का नाम जहांगीर फरदून घांडी था। आज़ादी की लड़ाई से जहांगीर फरदून घांडी का कोई लेनादेना नहीं था। होटलों और रईसों के घर राशन सब्ज़ी घरेलू उपयोग की अन्य सामग्री समेत दवा दारू आदि सप्लाई करने का धंधा जहांगीर फरदून घांडी करते थे।

 

 

राहुल गांधी का दूसरा ग्रेट ग्रैंड फादर मिस्टर माइनो इटली के वेनेटो प्रांत के विसेंज़ा जिले के लुसियाना गांव में रहते थे। भारत से लगभग 7000 किमी दूर इटली के एक गांव में रहनेवाले किसी व्यक्ति का भारत की आज़ादी की लड़ाई से भला क्या लेनादेना रहा होगा.? इतिहास के पन्ने ही यह भी बताते हैं कि मिस्टर माइनो का बेटा स्टीफेन माइनो (राहुल गांधी का ग्रैंड फादर) इटली के सैनिक तानाशाह मुसोलिनी की फौज का सिपाही था और द्वितीय विश्वयुद्ध में रूस की सेना ने उसे गिरफ्तार कर कई वर्षों तक जेल में बंद रखा था।

 

 

दस्तावेज यही बताते हैं और भारत तथा इटली में भी लोग राहुल गांधी के इन्हीं 2 ग्रेट ग्रैंड फादर को जानते हैं। अतः कल संसद में राहुल गांधी के बयान ने भारत और इटली के लोगों को भ्रमित कर दिया है। लोग इस पहेली को सुलझा नहीं पा रहे हैं कि राहुल का वो ग्रेट ग्रैंड फादर कौन था जिसने आज़ादी की लड़ाई में 15 साल जेल काटी थी और जिसका जिक्र राहुल गांधी कल संसद में कर रहा था

Related Articles

Leave a Comment