Home राजनीति नहीं रहा धरतीपुत्र ! मुलायम सिंह यादव का निधन

नहीं रहा धरतीपुत्र ! मुलायम सिंह यादव का निधन

by Sharad Kumar
224 views

समाजवादी पार्टी की नीव रखने वाले नेताजी और धरतीपुत्र के नाम से जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में सुबह करीब 9:30 पर निधन हो गया है वो काफी लम्बे समय से बीमार थे और मेदांता हॉस्पिटल से भर्ती थे वो 82 वर्ष की आयु के थे मुलायम सिंह यादव की मरणोपरांत उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है

कल उनका अंतिम संस्कार 3 बजे सैफई में किया जायेगा मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को सैफई में हुआ था अपने राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार विधानसभा सदस्य चुने गए और मंत्री बने सं 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी बनायीं इसके साथ ही को तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे

उनके निधन से पहले कई नेता उनसे मिलने आये थे जिनमे से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी शामिल है और कई जगह पर उनके स्वस्थ होने के लिए प्राथनाए भी हुई थी लेकिन फिर भी आज डॉक्टर्स उनको बचा नहीं पाए

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे

Related Articles

Leave a Comment