Home विषयलेखक के विचार फ़िरोज़ाबाद में गर्भवती महिला की चमत्कारिक बच्ची

फ़िरोज़ाबाद में गर्भवती महिला की चमत्कारिक बच्ची

Isht Deo Sankrityaayan

by Isht Deo Sankrityaayan
301 views

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई है। बुधवार को घटी इस घटना में एक चमत्कार हुआ। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस हादसे में उनका गर्भ फट गया। बच्चा बाहर निकल आया। लोगों के आश्चर्य की सीमा तब नहीं रही, जब बच्चे को उन्होंने सही-सलामत देखा। लोग इसे मिराकल बेबी या चमत्कारिक बच्ची कहकर संबोधित कर रहे हैं। उसे फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला फिरोजाबाद का है।

जहाँ तक मैं जानता हूँ, यूपी का फिरोजाबाद ऐक्चुली यूके में हैं। हिंदी, बुंदेली, ब्रज तो जानते नहीं। अब आप सोचिए कि चमत्कारिक जैसे शब्द बोल कैसे सकते हैं! दुर्घटना जैसा शब्द वे कैसे बोल सकते हैं। वे तो जब भी बोलेंगे मिरेकल, एक्सीडेंट, चाइल्ड, बेबी, हॉस्पिटल… ही बोलेंगे! क्या आवश्यकता है कि अखबार ऐसे भारी-भरकम गँवारू शब्द इस्तेमाल करें?

मतलब आपने विज्ञापन वसूलने के लिए आरएनआई में अपनी भाषा अगर हिंदी लिखवा रखी है तो कुछ भी करेंगे क्या!

Related Articles

Leave a Comment