Home नया 20 जून के बाद आ सकता है प्री-मानसून

20 जून के बाद आ सकता है प्री-मानसून

by Praarabdh Desk
132 views

पिछले करीब एक सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान है। पिछले चार दिनों से चल रही लू की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

मौसम विभाग के अनुसार, झांसी और प्रयागराज उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में रहे। शनिवार को झांसी 44.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रयागराज में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अब रविवार से गर्म हवाओं का प्रकोप कम हो जाएगा पर गर्मी का सितम अभी एक सप्ताह तक जारी रहेगा।

20 जून के बाद आ सकता है प्री-मानसून

इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी हवाओं में नमी आनी शुरू होगी। इससे कम दबाव का क्षेत्र बनने पर 20 जून के बाद प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। हालांकि अभी 16 जून तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहेगा। इसके बाद गर्मी का असर कम होना शुरू होगा। लू का दौर एक दो दिनों में थम सकता है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में तापमान बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और ना ही रात को आराम महसूस हो रहा है।  अभी मानसून यूपी की तरफ 9 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में मानसून उत्तर-पूर्व भारत को कवर कर सकता है।

Related Articles

Leave a Comment