Home विषयअपराध बिहार में गर्भवती महिला को जिन्दा जलाया

बिहार में गर्भवती महिला को जिन्दा जलाया

by Ashish Kumar Anshu
227 views

बिहार के दरभंगा में तीन लोगों को जिन्दा जला दिया गया। जिसमें एक गर्भवती महिला और उनके पेट में पल रहा बच्चा भी था। जिसे अभी इस दुनिया में आना था। आज तक बिहार के लोग इंत​जार कर रहे हैं कि नीतीशजी सांत्वना के दो शब्द कह दें, उस मामले में। वह नहीं हो सका।

 

मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ इस तरह से दरभंगा में मामले को रफा दफा किया जा रहा है, मानिए वहां कुछ हुआ ही नहीं था।

 

बिहार में चुपके-चुपके जंगल राज दाखिल हो रहा है Nitish Kumar जी. आप बिहार के बाहर वालों के लिए आज भी सुशासन बाबू ही हैं। ऐसे में एक पीड़ित परिवार के साथ आपके शासन में अन्याय तो नहीं होना चाहिए!

 

पंजाब में बसे बिहारियों के लिए आपके मन में करुणा और संवेदना है। यह अच्छी बात है लेकिन जो लोग बिहार में हैं, यह सारे मानवीय भाव उनके लिए भी तो आपके मन में होने ही चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment