Home हमारे लेखकजलज कुमार मिश्रा आप‌ करते रहिए बजट का ऑपरेशन और ढूँढ़ते

आप‌ करते रहिए बजट का ऑपरेशन और ढूँढ़ते

by Jalaj Kumar Mishra
231 views
आप‌ करते रहिए बजट का ऑपरेशन और ढूँढ़ते रहिए अपना‌ स्वहित लेकिन इतना इतना याद रखिएगा कि भारत एक सशक्त राष्ट्र के तौर पर हर दिन बड़ा हो रहा है।बजट के साथ आज अचानक मेरी नजर एक खबर पर पड़ी कि अभिनेता कुणाल कपूर के यहाँ बेटा हुआ है। रंग दे बसंती फेम कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के भतीजी के पति है। अचानक वहाँ पर एक घोषणा पर नजर पड़ी जो कुणाल कपूर ने करी थी! उस घोषणा की शुरुआत बोल्ड अक्षर में ॐ से हुई थी। आपको यह समान्य सी बात दिखाई दे सकती है लेकिन मेरी लिए यह परिवर्तन असाधारण है।
शिव सेना ने जो काम अपने गुण्डों के दम पर बाॅलीबुड में नही कर सकी मोदी सरकार वह कमाल पर्सेप्शन मैनेजमेंट के दम पर करती नजर आ रही है। बदलाव एक दिन में ना तो दिखता है और ना ही आता है। बदलाव एक सतत प्रकिया का नाम है।वामपंथीयों के उन्मुक्त प्रदर्शन और कला के नाम पर‌ नैरेटिव बदलने वाली षड़यंत्रो पर मोदी सरकार की स्ट्राइक बजट के लाखो स्वहित की चाह वाली योजनाओं पर भारी है। अब उनकी हिम्मत मिथकों से खिलवाड़ करने की कम‌ होती जा रही है। उनका हिन्दू वर्ण और जातियों में भेद पैदा करने वाला और उनका दूषित चित्रण करने का दौर भी बहुत जल्द जाने वाला है।
उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम वामपंथी ब्रिगेड और भारत द्रोही बिग्रेड के लिए काल बन कर आने वाला है। लोग अब बदल रहे हैं। हिन्दुस्तान के हिन्दू अब धर्म के साथ ही चलने वाला है यह एक निश्चित सत्य का प्रकटीकरण है। कुकर्मी लोगों के झाँसे में अब लोग नही फँसते दिखाई दे रहे हैं। मुझे तो 2020 का बजट याद आ रहा है। बाबूजी टीवी देख रह थे और उन्होंने उसके कहा कि हिन्दुस्तान का असली बजट को राम मंदिर है जो मोदी दे चुका है। वे भावुक होकर बोले थे कि जब तक धर्म जिन्दा रहेगा तबतक कोई भूखे नही मरेगा इस देश में!
मेरे लिए मेरा बजट अयोध्या के साथ अब काशी है।कल मथुरा भी होगा और ईश्वर से चाहा तो अपना मार्तण्ड भी फिर से जगमग होगा।आने वाली पीढ़ीयों के लिए यह बजट फलदायी वृक्ष बनेगा। अंत में इतना ही देश हमे देता है सब कुछ हम भी तो कुछ …

Related Articles

Leave a Comment