Home चलचित्र लो वह आ गया….जिसका वर्षों से इंतज़ार था : अवतार 2 का टीजर | प्रारब्ध

लो वह आ गया….जिसका वर्षों से इंतज़ार था : अवतार 2 का टीजर | प्रारब्ध

लेखक - ओम लवानिया

572 views
लो वह आ गया….जिसका वर्षों से इंतज़ार था! आंखें टकटकी लगाए देख रही थी….पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि निर्देशक जेम्स कैमरून अपने बहुचर्चित कंटेंट का ट्रैलर डॉक्टर स्ट्रेंज के साथ भेजने वाले है, अच्छा हाई-अप क्रिएट हो गया। 6 मई के दिन डॉक्टर आए तो सही, लेकिन खाली हाथ, परन्तु सोशल मीडिया में फैन मेड टीजर छोड़ा गया। जिसने वायरल स्वरूप ले लिया, ख़ूब लोगों ने देखा भी।
लेकिन…लेकिन! कल 9 मई के दिन ‘पर काया प्रवेश’ यानी अवतार-2 से पैंडोरा की झलक दर्शकों के बीच आई। अद्भुत सिनेरियो, कमाल वीएफएक्स और आधुनिक सिनेमाई तकनीक में लिपटा टीजर लाजबाव है। कुछ नया देने का प्रॉमिस छोड़कर गया है। बेकरारी व बेसब्री पकड़ा गया है। 16 दिसंबर तक इंतजार करना है।
नया क्यों न मिले, जेम्स कैमरून 13 साल पैंडोरा में व्यतीत करके आए है और आगे 2028 तक बुक कर लिया है। पूरे साई-फाई सागा को अंतिम रूप दे दिया गया है। जो दो साल के अंतराल में 2028 तक नज़दीकी सिनेमाघरों में पहुँचते रहेंगे। स्टोरी टेलिंग बेहिसाब रहती है। तभी तो 2.5 बिलियन कमाई कर गई थी।
पर काया प्रवेश! सनातन धर्म की सिद्धि है या कहे आध्यात्मिक योग विद्या है। इस सिद्धि के बारे में हिन्दू शास्त्रों में विस्तृत वर्णन है। आदि शंकराचार्य ने पर काया प्रवेश सिद्धि से शास्त्रार्थ में भाग लिया था और इस सिद्धि के बारे में बतलाया। कई अन्य विस्तारित उदाहरण दर्ज है।
जेम्स ने पर काया प्रवेश को साइंस फिक्शन के दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। इसका नाम भी सनातनी शब्दकोष से अवतार रखा, भले इसका उच्चारण भिन्न कर दिया है। अच्छे से याद है 2009 में जब इसका पहला संस्करण आया था। तब ऑफिस टाइम में 3 से 6 का शो देखने गए थे। मैं इसका अवतार उच्चारण कर रहा था। कलीग ने टोकते हुए कहा, नॉट अवतार….अवेटर।
मैंने कहा कि अग्रेज़ों के लिए अवेटर है हमारे लिए तो अवतार है। क्योंकि हमारा उच्चारण एकदम परफेक्ट है। गोरों के टँग से क्यों पुकारे….कुछ लोग ऐसी परिस्थितियों में बुद्धिजीवी बन जाते है और ग्रामर समझाने लगते है। इन्हें ही कूल डुड कहा जाता है। ख़ैर।
कैमरून ने दूसरी क़िस्त को ‘द वे ऑफ वाटर’ टाइटल दिया है इसमें पैंडोरा के अन्य रहस्यों को उजगार होंगे। कहानी को शेप देते चले जाएंगे और 2028 में क्लाइमैक्स पार्ट सामने होगा।
9 मई के दिन को ट्रेलर डे कह सकते है। क्योंकि कई बड़ी बड़ी फ़िल्मों की झलक दर्शकों के बीच रखी गई। पृथ्वीराज, मेजर, पंचायत सीजन 2 और अवतार 2।

Related Articles

Leave a Comment