Home विषयइतिहास अशोक V/S चंद्रगुप्त_विक्रमादित्य

अशोक V/S चंद्रगुप्त_विक्रमादित्य

देवेन्द्र सिकरवार

164 views

किसका साम्राज्य बड़ा था?
बचपन से हमें पढ़ाया गया है और आज भी पढ़ाया जा रहा है कि अशोक का साम्राज्य भारत के अभी तक के इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य था!
यह इतिहास का सबसे बड़ा झूठ और सबसे बड़ा षड्यंत्र था जिसे पूरी बेशर्मी से, सारे ऐतिहासिक प्रमाणों को नकारकर स्थापित किया गया।
क्यों?
सिर्फ इसलिये क्योंकि चंद्रगुप्त विक्रमादित्य घोषित रूप से #परम_भागवत थे, वैष्णव थे और गुप्त साम्राज्य हिंदुत्व की प्रशासनिक पद्धति पर आधारित स्वर्ण युग था!
सच्चाई यह है कि फारस के सासानिद शासकों के विरुद्ध अफगानिस्तान के किदार शासकों को सहायता देने के लिए स्वयं सम्राट अपने मंत्री वीरसेन के साथ गये और बाह्लीक अर्थात बैक्ट्रिया में वंक्षु के किनारे हिंदुकुश पर्वत पर ‘#विष्णुपद पहाड़ी पर अपना गरुड़स्तंभ स्थापित किया जिसे बाद में महाराज अनंगपाल तोमर स्मृति के तौर पर दिल्ली ले आये और वह महरौली में आज भी गड़ा हुआ भारत की प्राचीन सीमा का स्मरण दिला रहा है।
अस्तु! इस तरह भारत का सबसे बड़ा साम्राज्य चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का था न कि अशोक का- ‘सेतुबंध से वंक्षु तक’।
क्या कोई और प्रमाण है?
हाँ, है।
पाकिस्तान के अवैध अधिकृत बाल्टिस्तान में #हुंजा_घाटी_अभिलेख जिसमें इस अभियान का, सम्राट चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और उनके मंत्री तीनों का उल्लेख है जिसे पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के वामपंथी और कांग्रेसी इतिहासकार छिपाने का पाप करते आये हैं क्योंकि ‘बौद्ध अशोक’ उनके राजनैतिक एजेंडे को अधिक सूट करता है!
ऐसे ही कई विस्फोटक रहस्यों का विवरण है ‘अनसंग हीरोज:#इंदु_से_सिंधु_तक’

Related Articles

Leave a Comment