Home चलचित्र अवतार वे ऑफ वाटर – समीक्षा

अवतार वे ऑफ वाटर – समीक्षा

Om Lavaniya

by ओम लवानिया
201 views
पानी आपको मरने के बाद भी जोड़े रखता है- अवतार वे ऑफ वाटर
जेम्स कैमरून की मच अवेटेड अवतार की अगली कड़ी का ट्रेलर दर्शकों को मिल गया है। पैंडोरा के बाद जेम्स ने वाटर के अंदर दुनिया क्रिएट की है और उस दुनिया पर मानव व मशीनी ताकत के बीच संघर्ष को दर्शाया है।
अंडर वाटर सिनेमेटोग्राफी की चर्चा पिछले एक दशक से चल रही है। फ़िल्म को तकनीकी कारणों की वजह से कई बार पोस्टपोंड किया गया है। अब फाइनली 2022 दिसंबर को अवतार सीक्वल नसीब हुआ है।
इसका आईमैक्स 3डी एक्सपीरियंस शानदार, दमदार रहेगा। 2009 में मूल क़िस्त को नज़दीकी सिनेमाघरों में देखा था।
ट्रक ड्राइवर जुनूनी और धैर्यवान फ़िल्म मेकर है, पिछली बार भी सालों बाद पैंडोरा लेकर लौटे थे, सिने जगत में तहलका मच गया था। मूल नींव रखने के बाद पुनः लौट गए और अब वापस आने को है। ट्रेलर तो इम्प्रेसिव है, माइंड ब्लोइंग है। इसके लिए दोबारा 2009 के पैंडोरा में जाना पड़ेगा, तभी पानी के बहाव, व्यवहार को समझ सकेंगे। क्योंकि पानी के भीतर कैमरून ने कई नए किरदार प्लॉट किए है।
वाटर की अनुभवी कैट विंसलेट वे ऑफ वाटर की मुखिया होंगी।

Related Articles

Leave a Comment